
अध्यक्ष करिश्मा पुट्टा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित
मंडला। जिले की बीजाडांडी जनपद पंचायत में एक बड़ा राजनीतिक परिवर्तन हुआ है। जनपद पंचायत अध्यक्ष करिश्मा पुट्टा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित कर दिया गया है। गुरुवार को दोपहर 3 बजे तक सभागार में हुई मतदान प्रक्रिया में कुल 12 सदस्यों में से 9 ने अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में वोट दिया, जबकि करिश्मा पुट्टा के समर्थन में केवल 3 सदस्य ही रहे। इसके साथ ही अध्यक्ष पद से उनका कार्यकाल समाप्त हो जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष विजेंद्र यादव (मोंटू) ने अविश्वास प्रस्ताव पारित होने की पुष्टि की, हालांकि उन्होंने इस कार्रवाई के कारणों पर कोई टिप्पणी नहीं की। करिश्मा पुट्टा ने जुलाई 2022 में हुए पंचायत त्रिस्तरीय चुनाव में 12 में से 7 मत हासिल कर जनपद पंचायत अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की थी। लगभग ढाई साल के कार्यकाल के बाद अब उन्हें पद से हटा दिया गया है।
