ट्रिपिंग और बिजली कटौती पर एमडी सख्त, अधिकारियों को सुधार के निर्देश

इन्दौर:मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह ने सोमवार को समय-सीमा बैठक में अधिकारियों को ट्रिपिंग की घटनाओं में कमी लाने और उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. बैठक में दिए गए निर्देशों से साफ है कि बार-बार ट्रिपिंग और बारिश के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित होने की समस्या अब भी कंपनी के लिए चुनौती बनी हुई है.

एमडी ने मैटेनेंस कार्य की गुणवत्ता सुधारने, मौसम खराब होने पर कम से कम समय में बिजली आपूर्ति बहाल करने तथा लंबित कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए. स्टोर प्रबंधन, सामग्री वितरण और स्क्रैप प्रबंधन में भी लापरवाही नहीं बरतने को कहा. उन्होंने इंदौर के औद्योगिक क्षेत्र में प्रायोगिक तौर पर कवर्ड कंडक्टर लगाने के निर्देश भी दिए, ताकि तकनीकी बाधाओं और ट्रिपिंग पर नियंत्रण पाया जा सके. बैठक में मुख्य महाप्रबंधक प्रकाश सिंह चौहान, कार्यपालक निदेशक गजरा मेहता, एस.एल. करवाड़िया सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे.

Next Post

महारानी लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम

Tue Jul 7 , 2026
इन्दौर: शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, किला भवन में सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस के तत्वावधान में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया.इसमें मल्हारगंज थाना पुलिस के उप निरीक्षक गुंजन पटेल एवं ध्रूव प्रधान ने छात्राओं को ऑनलाइन धोखाधड़ी, फिशिंग, साइबर बुलिंग, डिजिटल भुगतान सुरक्षा, सोशल मीडिया […]

You May Like