भोपाल। गौरव दिवस पर स्वच्छ सवेरा जागरूकता कार्यक्रम राजधानी के बोट क्लब पर आयोजित हुआ. इस आयोजन में लगभग एक हजार प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.कार्यक्रम में ज़ुम्बा, मेडिटेशन, ओपन डीजे और पोस्टर प्रतियोगिता जैसी गतिविधियों में युवाओं से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की. इस अवसर पर चौपाल आर्टग्राउंड और नगर निगम भोपाल द्वारा समाजसेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए अंकिता सिसोदिया, मुन्नवर खान और समर्थ माहौर को सम्मानित किया गया. पोस्टर प्रतियोगिता में अवेज़ आलम और आराध्या को प्रथम स्थान मिला, जबकि वैभव यादव को द्वितीय स्थान से नवाजा गया. महापौर मालती राय भी कार्यक्रम में शामिल हुईं. आयोजन की सफलता में चौपाल आर्टग्राउंड की टीम – महक पांडेय, अनुजा भार्गव, यश मिश्रा, प्रवीण विश्वकर्मा, मोहित सक्सेना और आयुष खड़े की महत्वपूर्ण भूमिका रही. भोपाल में हर माह आयोजित होने वाला ‘स्वच्छ सवेरा’ कार्यक्रम अब शहरवासियों के दिलों में खास जगह बना चुका है.
गौरव दिवस पर बोट क्लब में स्वच्छ सवेरा और प्रतियोगिताएं
