पति-पत्नी के विवाद में बीच-बचाव करने गए पड़ोसी की हत्या

सिंगरौली: नवानगर थाना क्षेत्र के नंदगांव में बीती रात एक दर्दनाक वारदात सामने आई। जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद को शांत कराने पहुंचे पड़ोसी की हत्या कर दी गई।

विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आए आरोपी ने पड़ोसी पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Next Post

रेल महाप्रबंधक ने किया विंडो इंस्पेक्शन

Mon Sep 1 , 2025
सतना: पश्चिम मध्य रेल जबलपुर जोन की महाप्रबंधक शोभना बंधोपाध्याय द्वारा रविवार को सतना नए रेलवे स्टेशन के निर्माण कार्य की समीक्षा करने के साथ ही रेलवे ट्रैक का विंडो इंस्पेक्शन किया गया.महाप्रबंधक रेल शोभना बंधोपाध्याय मंडलीय रेल अधिकारियों के साथ रविवार तडक़े सतना रेलवे स्टेशन पर पहुंचीं. जहां पर […]

You May Like