सतना: पश्चिम मध्य रेल जबलपुर जोन की महाप्रबंधक शोभना बंधोपाध्याय द्वारा रविवार को सतना नए रेलवे स्टेशन के निर्माण कार्य की समीक्षा करने के साथ ही रेलवे ट्रैक का विंडो इंस्पेक्शन किया गया.महाप्रबंधक रेल शोभना बंधोपाध्याय मंडलीय रेल अधिकारियों के साथ रविवार तडक़े सतना रेलवे स्टेशन पर पहुंचीं. जहां पर कुछ देर विश्राम करने के बाद उन्होंने फौरी तौर पर रेलवे स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया.
इसी कड़ी में उन्होंने वल्र्ड क्लास रेलवे स्टेशन सहित उससे संबंधित अन्य निर्माण कार्य का जायजा लिया. स्थानीय रेल अधिकारियों से चर्चा करते हुए उन्होंने कार्य की प्रगति की समीक्षा भी की. इस मामले में स्थानीय रेल अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए. निर्माण कार्यों की समीक्षा व आवश्यक दिशा निर्देश देने के बाद महाप्रबंधक रेल शाम होने पर वापस जबलपुर की ओर लौट गईं. वाराणसी-मुंबई महानगरी में लगे स्पेशल कोच के जरिए महाप्रबंधक रेल ने अन्य मंडलीय अधिकारियों के साथ रेलवे ट्रैक का विंडो इंस्पेक्शन भी किया.
