इंदौर: तुकोगंज थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक फ्लैट में चोरी की वारदात सामने आई है. अज्ञात बदमाश ने फ्लैट का ताला तोड़कर भीतर प्रवेश किया और नकदी समेत सोने के जेवरात चुरा ले गया. घटना के बाद से रहवासी इलाके में दहशत का माहौल है.फरियादी अर्चना बोरदिया निवासी ए-701 शिवओम रेसिडेंसी, 579 एमजी रोड, ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि पिछले दिनों सुबह करीब 7 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच कोई अज्ञात बदमाश उनके फ्लैट का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसा.
बदमाश फ्लैट से 20 हजार रुपये नकद और सोने के जेवरात चोरी कर ले गया. घटना का पता उस समय चला जब फरियादी घर लौटी और दरवाजा टूटा हुआ मिला. अलमारी व अन्य सामान भी बिखरा पड़ा था. तुकोगंज पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है.
