यूक्रेन ने एनगोर्दर शहर में एक बहुमंजिला इमारत पर हमला किया

मास्को, 09 जुलाई (वार्ता) यूक्रेन के सशस्त्र बलों ने बुधवार रात ज़ापोरीजिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र के पास एनर्गोदर शहर में एक बहुमंजिला इमारत और एक चिकित्सा इकाई पर हमला किया है। शहर के मेयर मैक्सिम पुखोव ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

श्री पुखोव ने सोशल मीडिया मंच ‘मैक्स’ पर कहा, “यूक्रेनी शासन ने एक बार फिर एक बहुमंजिला इमारत के एक फ्लैट पर हमला किया है। इस बार यह हमला सेंट्रलनाया स्ट्रीट पर हुआ। इसके कुछ समय बाद यूक्रेनी सेना ने हमारी चिकित्सा इकाई को निशाना बनाया। इस हमले के कारण अस्पताल के एक इमारत में पहली से पांचवीं मंजिल तक की खिड़कियां टूट गयीं और दो गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गयीं।”

मेयर ने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन शहर में स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है। उन्होंने सभी नागरिकों से शांत रहने और सुरक्षा उपायों की अनदेखी न करने की अपील की है।

श्री पुखोव ने कहा कि एक चिकित्सा केंद्र को निशाना बनाए जाने की यह घटना यूक्रेन के सशस्त्र बलों के पूरी तरह से नैतिक पतन को दर्शाती है।

 

Next Post

शाह ने सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की

Thu Jul 9 , 2026
नयी दिल्ली 09 जुलाई (वार्ता) केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को यहां सीमांत जिला पुलिस अधीक्षक सम्मेलन में सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की। इस अवसर पर केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय और बंडी संजय कुमार, केन्द्रीय गृह सचिव, निदेशक, आसूचना ब्यूरो और सीमांत […]

You May Like