108 निजी स्कूलों की किताबों की सूची वेबसाइट पर अपलोड

जबलपुर: जिले के निजी स्कूलों में शैक्षणिकसत्र 2025-26 में लगने वाली किताबों की सूची जबलपुर जिले की आधिकारिक वेबसाइट  पर अपलोड कर दी गई है। निजी स्कूलों में अध्ययनरत बच्चे, उनके अभिभावक, बुक सेलर किताबों कीसूची का इस वेबसाइट पर अवलोकन कर सकते हैं डाउनलोड भी कर सकते हैं। जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी के अनुसार कलेक्टर   दीपक सक्सेना नेजिले में संचालित सभी निजी स्कूलों के प्रबंधन को उनके संस्थान में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में लागू की जा रही किताबों कीसूची 31 जनवरी तक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दियेथे।

अभी तक 140 निजी स्कूलों द्वारा किताबों की सूची उपलब्ध करा दी गई है। इनमेंसे 108 निजी स्कूलों की किताबों को सूची को जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। जल्दी ही शेष निजी स्कूलों की किताबों की सूची भी वेबसाइट पर अपलोडकर दी जायेगी। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि निजी स्कूलों द्वारा उपलब्ध कराईगई किताबों की सूची कलेक्टर श्री सक्सेना के निर्देश पर ही जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की गई है, ताकि छात्र-छात्राएं और उनके अभिभावकके साथ-साथ किताब विक्रेता भी इनका अवलोकन कर सके।

Next Post

नर्मदा प्राकट्योत्सव: इमरजेंसी वाहनों को छोडक़र नो व्हीकल जोन घोषित

Tue Feb 4 , 2025
रेतनाका-अवधपुरी से वाहनों का गौरीघाट क्षेत्र में प्रवेश   प्रतिबंधित  जबलपुर:  नर्मदा प्राकट्योत्सव पर  मेला स्थल पर शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने अपर जिला मजिस्ट्रेट सुश्री मिशा सिंह ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 कीधारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है। प्रतिबंधात्मक आदेश तत्कालप्रभाव से लागू […]

You May Like