फरवरी में माल निर्यात बढ़कर 36.61 अरब डॉलर पर

नयी दिल्ली, 16 मार्च (वार्ता) इस साल जनवरी की तुलना में फरवरी में माल निर्यात में मामूली वृद्धि दर्ज की गयी और यह 36.61 अरब डॉलर पर पहुंच गया। एक महीने पहले यह आंकड़ा 36.56 अरब डॉलर था। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने सोमवार को आयात-निर्यात के आंकड़े जारी किये। इसमें बताया गया है कि माल आयात जनवरी के 71.24 अरब डॉलर से घटकर फरवरी में 63.71 अरब डॉलर रह गया। इस प्रकार व्यापार घाटा एक महीने पहले के 34.68 अरब डॉलर से कम होकर 27.1 अरब डॉलर पर आ गया। चालू वित्त वर्ष के पहले 11 महीने में फरवरी 2026 तक देश के माल निर्यात में 1.84 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी है।

अप्रैल 2025 से फरवरी 2026 तक देश का कुल माल निर्यात 402.93 अरब डॉलर रहा। पिछले वित्त वर्ष के पहले 11 महीने में यह आंकड़ा 395.66 अरब डॉलर था। मंत्रालय ने बताया कि माल और सेवा मिलाकर कुल निर्यात 790.86 अरब डॉलर रहा जो सालाना आधार पर 5.79 अरब डॉलर अधिक है।
इस अवधि में गैर-पेट्रोलियम निर्यात भी 5.03 प्रतिशत बढ़कर 354.12 अरब डॉलर पर पहुंच गया।
फरवरी 2026 में माल निर्यात में इंजीनियरिंग वस्तु वर्ग का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा। इनका निर्यात 12.90 फीसदी बढ़कर 10.36 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं का निर्यात 10.37 प्रतिशत और कार्बनिक तथा अकार्बनिक रसायनों का 6.85 प्रतिशत बढ़ा। इनका निर्यात क्रमशः 4.18 अरब डॉलर और 2.38 अरब डॉलर रहा। फरवरी में भारत से 2.64 अरब डॉलर के गहने-जवाहरात और 0.55 अरब डॉलर के मांस, डेयरी तथा पॉल्ट्री उत्पाद निर्यात किये गये। इनकी वृद्धि दर क्रमशः 4.08 प्रतिशत और 22.66 प्रतिशत रही।

Next Post

अडानी के हवाई अड्डों पर ड्यूटी-फ्री खरीददारी पर मिलेंगे इंडिगो ब्लूचिप

Mon Mar 16 , 2026
अहमदाबाद, 16 मार्च (वार्ता) प्रमुख विमान सेवा कंपनी इंडिगो और निजी हवाई अड्डा संचालक अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स ने एक रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है, जिसके तहत इंडिगो ब्लूचिप के सदस्य अब अडानी के हवाई अड्डों पर ड्यूटी-फ्री खरीदारी कर रिवॉर्ड कमा सकेंगे। साझेदारी के तहत अडानी प्लेटफॉर्म के माध्यम […]

You May Like