जन- जन तक पहुंचेगा भारतीय सेना का पराक्रम

इछावर. ऑपरेशन सिंदूर और भारतीय सेना के पराक्रम को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है. इछावर में राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा की अगुवाई में तिरंगा यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए. यात्रा में शामिल सभी लोगों ने सेना को सलामी दी और तिरंगा यात्रा को सफल बनाया.

राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने कहा कि भारतीय सेना ने जो पराक्रम दिखाया है, उसके लिए हम न केवल सेवा का अभिवादन करते हैं.

उन्होंने कहा कि दुश्मन देश पाक के मस्तिष्क में हमारा यह खौफ बैठना चाहिए कि यदि दुश्मन देश ने हम पर बुरी आंख डालने की कोशिश की, आतंकवादी हमला किया तो भारतीय सेना उसे युद्ध के रूप में जवाब देगी. जिस तरह से भारतीय सरकार और हमारे सैनिकों ने जो कदम आगे बढ़ाए हैं वह पीछे नहीं लिए जाएंगे. तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होकर भारतीय सेनाओं के अदम्य साहस, शौर्य एवं पराक्रम को नमन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. इछावर में उमड़ा यह जनसैलाब भारतीय सेना की वीरता, देश की एकता, अखंडता और देशवासियों के विश्वास व देशभक्ति का प्रतीक है.

 

Next Post

गलत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ने कार में मारी टक्कर

Thu May 29 , 2025
सीहोर. सोया चौपाल के समीप हाईवे स्थित बड़ली से गिट्टी भरकर आ रहे ट्रैक्टर- ट्राली के चालक ने वाहन को रांग साईड से चलाते हुए सामने से आ रही कार में जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में 6 वर्षीय मासूम बालक सहित तीन महिलाएं घायल हो गईं. सभी घायलों […]

You May Like