फेम गुरुकुल के विद्यार्थियों ने लहराया परचम

मक्सी,  राज्य स्तरीय शालेय प्रतियोगिता के लिए अंडर 14 रग्बी में फेम गुरुकुल एकेडमी की 3 छात्राओं का चयन हुआ. जिसमें कुण्पलक, हिमांशी चौहान, वैष्णवी पटेल, अंडर 17 में प्रियांशी पाटीदार, वॉलीबॉल अंडर 17 में विवेक पटेल और एथलेटिक्स गोला फैंक अंडर 17 में ध्रुव जलोदिया का चयन हुआ. रग्बी वाली छात्राएं इंदौर में, वॉलीबॉल वाले छात्र विदिशा में और एथलेटिक्स वाले छात्र शिवपुरी में अपने खेल का प्रदर्शन करेंगे. छात्र-छात्राओं की इस उपलब्धि पर विद्यालय के संचालक अखिलेश मंडलोई ने छात्र-छात्राओं को फूल माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर बधाई और शुभकामनाएं दी. प्राचार्या श्रीमती सुनीता तोमर व उपप्राचार्य जॉनसन डेविड एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ ने विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बधाई एवं शुभकामनाए दी. जानकारी विद्यालय के खेल निर्देशक सुनील चावड़ा ने दी.

Next Post

दिल्ली की वायु- गुणवत्ता इस साल और गिरी है , आयोग आंकड़े छिपा रहा है : रिपोर्ट

Fri Oct 2 , 2026
नयी दिल्ली, 02 अक्टूबर (वार्ता) स्वतंत्र अनुसंधान संस्था “हवा का हिसाब” ने एक अध्ययन रिपोर्ट में दावा किया है पिछले साल की तुलना में इस साल राष्ट्रीय राजधानी की वायु-गुणवत्ता गिरी और पहले नौ महीनों में दिल्ली का वातावरण अधिक विषाक्त रहा । ‘हवा का हिसाब’ की यह रिपोर्ट केंद्रीय […]

You May Like