सेंट लूसिया किंग्स को हराकर ट्रिनबागो नाइट राइडर्स सीपीएल के फाइनल में

गयाना, 20 सितंबर (वार्ता) एलेक्स हेल्स (नाबाद 58), कप्तान निकोलस पूरन (50) की अर्धशतकीय पारियों के बाद उस्मान तारिक (चार विकेट) और सुनील नारायण (तीन विकेट) के शानदार प्रदार्शन की बदौलत ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने क्वालीफायर 2 में गत चैंपियन सेंट लूसिया किंग्स को 56 रनों से हराकर सीपीएल 2025 के फाइनल में जगह बना ली हैं।
एलिमिनेटर में 143 रनों की नाबाद साझेदारी करने वाले एलेक्स हेल्स और निकोलस पूरन की बल्लेबाजी जोड़ी ने एक बार फिर शानदार अर्धशतक जड़े और चार बार की सीपीएल चैंपियन ट्रिनबागो टीम को 20 ओवर में 4 विकेट पर 194 रनों के विशाल स्कोर तक पहुंचाया। इसके बाद उस्मान तारिक के चार विकेट और सुनील नारायण के तीन विकेट ने शानदार गेंदबाजी का मुजाहिरा किया और सेंट लूसिया किंग्स निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 138 रन ही बना सकी और 56 रनों से मुकाबला हार गई। सेंट लूसिया किंग्स के लिए टिम सीफर्ट ने 57 रनों की पारी खेली। टिम डेविड (28), जॉनसन चार्ल्स (17), रॉस्टन चेज (16) और ऐरन जोंस 12 रन बनाकर आउट हुये। ट्रिनबागो के लिए उस्मान तारिक ने (चार विकेट) और सुनील नारायण ने (तीन विकेट) लिये। कीरोन पोलार्ड ने एक बल्लेबाज को आउट किया।
फाइनल मुकाबले में टीकेआर का सामना गयाना अमेजन वॉरियर्स से होगा। बल्लेबाजी करने उतरी ट्रिनबागो के लिए एक बार फिर, कॉलिन मुनरो सिर्फ छह रन बनाकर आउट हो गए, जिससे हेल्स और पूरन की जोड़ी दूसरे ओवर में एक साथ आ गई। पूरन ने शुरुआत में आक्रमण की अगुवाई की क्योंकि हेल्स को गेंद को टाइम करने में दिक्कत हो रही थी। उन्होंने पांचवें ओवर में अल्जारी जोसेफ की गेंद पर लॉन्ग-ऑन पर छक्का जड़कर तेजी से रन बनाना शुरू किया और फिर 17 रन बटोरे, जिसमें 10 अतिरिक्त रन भी शामिल थे। इसके बाद उन्होंने पावरप्ले के आखिरी ओवर में एक छक्का और तीन चौके लगाकर दोनों के बीच 50 रनों की साझेदारी पूरी की, जब हेल्स अभी भी छह रन पर थे। दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए 73 रनों की साझेदारी हुई। 10वें ओवर में रॉस्टन चेज ने निकोसल पूरन को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। निकोलस पूरन ने 32 गेंदों में पांच चौके और चार छक्के लगाते हुए 50 रन बनाये। तीसरे विकेट के रूप में कीरोन पोलार्ड 26 गेंदों में 35 रन बनाकर आउट हुये। आंद्रे रसल ने 12 गेंदों में 28 रन बनाये। ट्रिनबागो ने चार विकेट पर 194 रन का स्कोर बनाया।

Next Post

ओलंपियन गुरजीत कौर ने सुरजीत हॉकी अकादमी के खिलाड़ियों को प्रेरित किया

Sat Sep 20 , 2025
जालंधर, 20 सितंबर (वार्ता) भारतीय महिला हॉकी टीम का गौरव और ओलंपियन खिलाड़ी गुरजीत कौर ने शनिवार को सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर के उभरते हुए खिलाड़ियों को प्रेरित करने के लिए अकादमी का दौरा किया। उन्होंने युवा खिलाड़ियों के साथ अपने अनुभव साझा किए और उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर […]

You May Like