
टीकमगढ़।जिले में मानसून इस बार जोश में है। पिछले 24 घंटे से लगातार जोरदार बारिश हो रही है। शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे से जारी बारिश का सिलसिला आज और तेज हो गया, जिससे जिले में औसतन 74.01 मिमी यानी 2.9 इंच वर्षा दर्ज की गई है।
सबसे ज्यादा बारिश पलेरा तहसील में 120 मिमी (लगभग 5 इंच) हुई है। इसके बाद टीकमगढ़ में 96 मिमी, लिधौरा में 75 मिमी, मोहनगढ़ में 70, बल्देवगढ़ में 71, बड़ागांव धसान में 66, खरगापुर में 53 और जतारा में 42 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। 1 जून से 11 जुलाई तक जिले में 649.4 मिमी यानी 25.6 इंच बारिश हो चुकी है। यह आंकड़ा जिले की सालाना औसत बारिश (1000 मिमी या 40 इंच) का करीब 65 प्रतिशत है।
