
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल ने गुरुवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की सहमति से पार्टी की नई प्रदेश कार्यकारिणी समिति की घोषणा कर दी। नई कार्यकारिणी में संगठन संतुलन और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व को प्राथमिकता दी गई है।
घोषित समिति में 9 उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री और 9 मंत्री शामिल किए गए हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह टीम आगामी नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों की तैयारियों में संगठन को नई ऊर्जा और दिशा देने का काम करेगी।
प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल ने कहा कि नई कार्यकारिणी में अनुभव और युवाशक्ति का संतुलन रखा गया है ताकि संगठनात्मक विस्तार और जनता के बीच पार्टी की पकड़ और मजबूत की जा सके।
पार्टी मुख्यालय में घोषणा के बाद सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी गईं और संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने का आह्वान किया गया। पूरी सूची इस प्रकार है।
