बांग्लादेशी को पश्चिम बंगाल हावड़ा लेकर पहुंची पुलिस

जबलपुर। खमरिया थाना अंतर्गत डुमना ऐरिया से 27 मई को संदिग्ध अवस्था में घूमते पकड़े गए बांग्लादेशी की वतन वापसी हो गई है। खमरिया पुलिस उसे पश्चिम बंगाल हावड़ा लेकर पहुंंच गई जहां उसे बीएसएफ उसे सौंपने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 25 जून तक जबलपुर पुलिस वापिस लौटेंगी।

विदित हो कि खमरिया पुलिस ने 27 मई को डुमना क्षेत्र में बांग्लादेश जिला बागुड, रामचन्द्रपुर निवासी रहमत अली को संदिग्ध हालात में घूमते हुए पकड़ा था। जिससे लंबी पूछताछ चली वे यहां कैसे पहुंचा इसके पीछे का उद्देश्य क्या था वे अवैध तरीके से आया या फिर वैध तरीके से भारत में प्रवेश किया समेत अन्य बिन्दुओं पर पड़ताल की गई। युवक मानसिक रूप से कमजोर था जिसके चलते पुलिस को पूछताछ में काफी दिक्कतों का भी सामना कराना पड़ा था। पूछताछ में उसने रास्ता भटकर नदी व अन्य रास्तों से पैदल भारत पहुंचने की बात भी कबूली थी। साथ ही बताया था कि वे खाना खाने के लिए निकला था और भटक गया था। पुलिस ने उसके बयान लेनेे के साथ वीडियोग्राफी कराई। कई राज्यों में उसके फोटो भेजने के साथ फिंगर प्रिंट भी लिए गए थे ताकि पता लगया जा सके कि उसने कहीं कोई अपराध तो नहीं किया है।

Next Post

ग्रामीण विकास योजनाओं में हो वैज्ञानिक दृष्टिकोण,SIPRI सॉफ्टवेयर की समीक्षा  

Tue Jun 24 , 2025
भोपाल। समय-सीमा पत्रों की समीक्षा के लिए टीएल बैठक में लंबित शिकायतों के निराकरण को उच्च प्राथमिकता पर लेने के निर्देश दिए गए. अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा गया कि इस सप्ताह सभी एसडीएम और विभागीय अधिकारी व्यक्तिगत रूप से लंबित शिकायतों की मॉनीटरिंग करें और उनका शीघ्र निराकरण […]

You May Like