अब किसान माइक्रो एटीएम से भी कर सकते हैं खाद का क्रय

बड़वानी। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, खरगोन जिला बड़वानी से सबंधित 54 पैक्स के किसानों को माइक्रो एटीएम कार्ड (केसीसी कार्ड) जारी किए जा रहे हैं। जो किसान संस्था से वस्तु रूप में रासायनिक खाद व बीज प्राप्त करते समय उपयोग करता है। किसान खाद व बीज प्राप्त करते समय कार्ड संस्था में रखे माइक्रो एटीएम से कार्ड स्वाइप कर खाद व बीज की राशि प्रविष्ट करने पर राशि किसानों के बैंक स्थित डीएमआर खाते नामे हो जाते हैं। किसान के डीएमआर खाते राशि नामे होने के साथ संस्था बैंक द्वारा संस्था माइक्रो एटीएम से मेप्ड करंट खातें में राशि जमा हो जाती हैं। बैंक द्वारा माइक्रो एटीएम से मेप्ड करंट खाते राशि नामे कर संस्था के रासायनिक खाद केश क्रेडिट खाते में जमा कर दी जाती है, जिससे संस्था को रासायनिक खाद केश क्रेडिट खाते पर लगने वाले ब्याज की बचत होती हैं।

Next Post

मुख्यमंत्री का वादा पूरा, जिला चिकित्सालय को दो सौ बेड की मिली सौगात: शाह

Thu Oct 23 , 2025
सिंगरौली। भाजपा जो कहती है, उसे हर हाल में पूरा करती है। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर बैढ़न को 200 बिस्तर अस्पताल बढ़ाने का ऐलान किये थे। जहां आज केबिनेट की बैठक में 200 अतिरिक्त बेड की मंजूरी मिल गई। यह सिंगरौली वासियों […]

You May Like