जबलपुर: शिक्षा अधिकारी फर्जी डिजीटल हस्ताक्षर के जरिए जाली प्रमाणपत्र बनाने वाले कम्प्यूटर दुकान संचालक के खिलाफ शहपुरा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।पुलिस के मुताबिक गुरूवार को बाबूलाल कुर्वेती 56 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह शिक्षा अधिकारी है और शहपुरा में पदस्थ है। स्थानीय निवास प्रमाण पत्र के लिए लोक सेवा केन्द्र शहपुरा में डिजिटलीय प्राधिकृत अधिकारी के रूप में अधिकृत है।
सेन कम्प्युटर के संचालक प्रदीप सेन पिता उत्तम सेन के द्वारा कूट रचित हस्ताक्षर कर उपयोग कर फर्जी प्रमाण पत्र जारी किए जाने की शिकायत पर 22 मई को संयुक्त दल व्दारा तहसील कार्यालय के आसपास स्थित सभी कम्प्युटर सेंटरों आनलाइन सेंटरों का निरीक्षण किया गया था। जिसमेें पाया गया कि सेन कम्प्यूटर केन्द्र में संदिग्ध दस्तावेज प्राप्त हुये जिसमें निशा यादव को प्रदान किया गया स्थानीय निवास प्रमाण पत्र संदिग्ध पाया गया जो तस्दीक करने पर लोक सेवा केन्द्र शहपुरा व्दारा जारी नहीं करना पाया गया।
कूरचित हस्ताक्षर से बनाये दस दस्तावेज
जांच में पाया गया कि प्रदीप सेन संचालक सेन कम्प्युटर सेंटर शहपुरा व्दारा कूट रचित हस्ताक्षर से 10 लोगो के दस्तावेज तैयार करते हुये प्राधिकृत अधिकारी बाबूलाल कुर्वेती विकासखंड शिक्षा अधिकारी शहपुरा के नाम का दुरूपयोग किया गया।
