क्रिकेट मैदान में कब्जे को लेकर भिड़े दो पक्ष

जबलपुर: मझगवां थाना अंतर्गत अगरिया में क्रिकेट मैदान में कब्जा किए जाने की बात को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हाथ घूसों और लट्ठ से हमला कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट पर दोनों पक्षों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक गिरानी कुम्हार 55 वर्ष निवासी अगरिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने घर पर था गांव का वैचू विश्वकर्मा एवं वैचू की पत्नी लीलाबाई उसके घर आये और बोले कि क्रिकेट मैदान के पास हमारी जमीन पर क्यों कब्जा कर रहे.

हो तो उसने कहा कि यह जमीन हमारी है, हम उस पर तार बाड़ी लगाये हैं इसी बात को लेकर वैचू उसके साथ गाली गलौज करते हुये लाठी से हमलाकर उसके दाहने कान के ऊपर चोट पहुॅचा दी। उसे उठाकर पटक दिया जिससे दोनों में चोट पहॅुचा दी। वहीं वैचू विश्वकर्मा 50 वर्ष निवासी ग्राम अगरिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह पत्नी लीलाबाई केे साथ खेत जा रहा था.

क्रिकेट मैदान के पास उसकी सरकारी जमीन छिनाई हुयी थी, उसके बगल में गिरानी कुम्हार भी जमीन छिनाया था जो गिरानी बेच लिया है जिसमे उसकी छिकाई हुयी जमीन में बाडी लगी थी, बाड़ी को गिरानी उखाड़ कर अलग कर दिया। जिससे उसने कहा कि आपने मेरी बाड़ी क्यों उखाड़ी दिये हो इसी बात पर गिरानी ने हाथ मुक्कों से मारपीट कर कान में उसकी पत्नी लीला बाई के साथ गिरानी के लडक़े गुड्डू ने हाथ मुक्कों से मारपीट कर पीठ में चोट पहॅुचा दी।

Next Post

ई रिक्शा ने कार को मारी टक्कर

Fri Jul 11 , 2025
जबलपुर: ओमती थाना अंतर्गत हाईकोर्ट चौराहे के पास कार चालक ने ई रिक्शा चालक को टक्कर मार दी। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।पुलिस के मुताबिक तेजकुमार मोढ 69 वर्ष निवासी निवासी कछपुरा ओवरब्रिज के पास गढ़ा रोड़ ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह वकालत करता है। दोपहर […]

You May Like