जबलपुर : तापमान की उमस बढऩे पर सरीसृप घबराहट में निकल कर लोगों के घरों में घुसने लगे। बुधवार को चार घंटे में तीन जगहों पर सांप निकले ।इस संबंध सर्प विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे ने बताया कि सुबह साढ़े सात बजे तिलवारा में सब्जी बेचने वाले श्याम सुंदर के घर में चार फीट सांप घुस गया। इसी तरह दोपहर दो बजे रतन नगर निवासी प्रेम नारायण ठाकुर के घर में रखे फ्रिज के नीचे चार फीट लंबा सांप देखकर वहां अफरातफरी मच गई.
सूचना पर पहुंच कर रैस्क्यू करते हुए सांप को पकडक़र जंगल में छोड़ दिया। भेड़ाघाट थानांतर्गत भड़पुरा रोड स्थित ओशो आश्रम में सांयकाल पांच बजे एक गमले में सांप बैठा देखकर स्वामी प्रेम पारस ने श्री दुबे को सूचना दी जिन्होंने मौके पर पहुंचकर रैस्क्यू शुरू किया लेकिन तब तक सर्प वहां से भाग गया। इसी तरह सांयकाल सात बजे गुलौआ चौक के पास नगर निगम का डस्टबिन रखा था वहां एक पन्हियल प्रजाति का सांप घूम रहा था जिसका रेस्क्यू किया गया।
