जबलपुर: कुंडम थाना अंतर्गत कन्हैरी मेें बाइक की टक्कर से महिला की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक जगदीश मरावी 40 वर्ष निवासी ग्राम मन्हैरी कुण्डम ने सूचना दी कि वह खेती किसानी करता है, शाम लगभग 5 बजे कन्हैरी रोड पर मोटर सायकल वाले ने उसकी सास राम बाई टेमर को टक्कर मार दी जिससे सास रोड पर गिर गयी हैं, जिनके नाक मुंह में चोटें आ गई।
वह अपने रिश्तेदारों के साथ सास को उपचार के लिए सीएचसी कुण्डम अस्पताल लेकर गया जहां डाक्टर ने चैक कर सास राम बाई टेमरे 72 वर्ष निवासी ग्राम कन्हैरी की मौत हो गई।
