वार्ड 33 में पांच वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित, नपाध्यक्ष ने स्वयं कराया कार्यान्वयन

इटारसी। पुरानी इटारसी में मौजूद वार्ड क्रमांक 33 में हमेशा से जलसंकट ग्रस्त रहा है। यहां जमीन में पानी की कमी और वॉटर सप्लाई नगरपालिका टयूबवेल के माध्यम से करती है। लेकिन यह गर्मी के दिनों में पानी देना बिलकुल कम कर देते हैं जिससे टेंकर से पानी सप्लाई नगरपालिका करती है। इस समस्या का समाधान करने के लिए विधायक डॉ सीतासरन शर्मा ने यहां वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने की पहल की है। उन्होंने अपनी निधि से यहां पर पांच वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम कराए हैं। नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने यहां स्वयं खडे रहकर पांचों स्थानों पर सिस्टम लगवाए। नपाध्यक्ष चौरे ने बताया कि जिस स्थान पर टयूबवेल में सीधे छत का पानी जा सकता था वहां पर फिल्टर लगाकर छत का पानी सीधे टयूबवेल में भेज रहे हैं और जहां पर नगरपालिका के टयूबवेल के आसपास बडी छत नहीं है वहां पर जमीन में गडडा खोदकर उसमें पाइप और गिटटी डाली है जिससे बरसात में यहां आसपास का पानी इस हार्वेस्टिंग सिस्टम में चला जाए। निरीक्षण के दौरान पार्षद प्रतिनिधि रमेश धूरिया मौजूद थे।

सुबह बस स्टेंड व बाजार में सफाई व्यवस्था देखी:

नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने सुबह 8 बजे बाजार क्षेत्र व बस स्टैंड पर सफाई व्यवस्था देखी। इसके अलावा वार्ड क्रमांक 20, 19 में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण भी किया।

Next Post

कल आयेंगे नड्डा, कलेक्टर व एसपी पहुंचे लोहिया पुल, किया निरीक्षण

Sun Aug 24 , 2025
जबलपुर। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का 25 अगस्त को जबलपुर प्रवास को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर दीपक सक्सेना व पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने लोहिया पुल पचपेढ़ी स्थित स्व.सुभाष चन्द्र बैनर्जी की प्रतिमा स्थल का निरीक्षण किया।साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था सुनिश्चित करने […]

You May Like