राज्य स्तरीय सीनियर तीरंदाजी चैंपियनशिप में श्रीगंगानगर ने लहराया परचम

श्रीगंगानगर, 08 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान में अलवर जिले के नीमराना में पांच से सात सितम्बर तक आयोजित प्रतिष्ठित राजस्थान सीनियर तीरंदाजी चैंपियनशिप में श्रीगंगानगर के तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 13 स्वर्ण, चार सिल्वर और एक कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम गौरवान्वित किया है।
श्रीगंगानगर तीरंदाजी संघ की अध्यक्ष मंजू बाला ने सोमवार को बताया कि जिले के तीरंदाजों ने विभिन्न श्रेणियों में अपनी श्रेष्ठता का परिचय दिया। पुरुष कंपाउंड टीम में पुलकित काजला, प्रबलप्रताप, यश नेण और जसमीतसिंह की चौकड़ी ने शानदार समन्वय के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इंडियन राउंड इंडिविजुअल स्पर्धा में गुरजीतसिंह ने अपनी सटीक निशानेबाजी से रजत पदक हासिल किया। रिकर्व महिला इंडिविजुअल में अमनदीपकौर ने रजत जीता। वहीं रिकर्व मिक्स टीम में दिलीप रेगर और सुश्री अमनदीपकौर की जोड़ी ने भी रजत पदक पर कब्जा जमाया।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा, रिकर्व महिला टीम में अमनदीपकौर, कल्पना और हरप्रीतकौर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। इंडियन राउंड पुरुष टीम में गुरजीतसिंह, देवेंद्रसिंह, विक्की और जसदीपसिंह ने एकजुटता और कौशल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। रिकर्व रैंकिंग राउंड में अमनदीपकौर ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं, इंडियन एलिमिनेशन राउंड में रेखा ने कांस्य पदक जीतकर जिले की उपलब्धियों में एक और तमगा जोड़ा।
उन्होंने बताया कि इस चैंपियनशिप में श्रीगंगानगर की जिला टीम ने कुल 18 पदक जीते जिनमें 13 स्वर्ण, चार रजत और एक कांस्य पदक है।

Next Post

मोदी ने एशिया कप में शानदार जीत के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम को दी बधायी

Mon Sep 8 , 2025
नयी दिल्ली 07 सितंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के राजगीर में आयोजित एशिया कप 2025 में शानदार जीत के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम को रविवार को बधायी दी। यह जीत इसलिए और भी खास है क्योंकि भारत ने गत विजेता दक्षिण कोरिया को हराया है। श्री मोदी […]

You May Like