भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास स्थित समतत्व भवन में विक्रमोत्सव 2026 की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में उत्सव को प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान और गौरव से जोड़ते हुए भव्य, व्यवस्थित और जनभागीदारी वाला बनाने पर विशेष जोर दिया गया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विक्रमोत्सव के कार्यक्रमों में ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का समावेश हो तथा देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।
डॉ. यादव ने कहा कि विक्रमोत्सव केवल उत्सव नहीं बल्कि सम्राट विक्रमादित्य के आदर्शों, न्याय व्यवस्था और भारतीय संस्कृति के प्रचार का माध्यम है। उन्होंने आयोजन स्थल, यातायात, सुरक्षा, स्वच्छता और प्रचार-प्रसार की प्रभावी योजना बनाने के निर्देश दिए। बैठक में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे और तैयारियों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।
