
जबलपुर। कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को धान उपार्जन व्यवस्थाओं को लेकर महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिले के सभी वेयरहाउसों की उपलब्धता, उनकी कुल भंडारण क्षमता, रिक्त क्षमता तथा आवश्यक भौतिक सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। कलेक्टर सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अलग-अलग विकासखंडों में वेयरहाउसों का शत-प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित करने के लिए एक विशेष जांच दल गठित किया जाए। उन्होंने कहा कि भंडारण क्षमता और सुविधाओं में किसी भी प्रकार की कमी धान उपार्जन प्रक्रिया को प्रभावित कर सकती है, इसलिए सभी खामियों का तत्काल निराकरण किया जाए।
धान उपार्जन निर्विघ्न होगा
बैठक में अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत निरीक्षण रिपोर्ट की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने नए निर्देश भी जारी किए। उन्होंने साफ कहा कि वेयरहाउसों की क्षमता बढ़ाने, व्यवस्थाएँ सुधारने और किसानों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कदम तुरंत उठाए जाएँ, ताकि आगामी धान उपार्जन सीजन सुचारू और निर्विघ्न रूप से संपन्न हो सके।
