विश्व शांति का पक्षधर हैं भारत, पश्चिम एशिया की स्थिति चिंताजनक: पीएम मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में आज कहा कि भारत सदैव विश्व शांति और स्थिरता का समर्थक रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में कई क्षेत्रों में तनाव की स्थिति बनी हुई है, जो चिंताजनक है। विशेष रूप से पश्चिम एशिया की परिस्थितियों का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि वहां की स्थिति पर भारत की नजर है और क्षेत्र में शांति बहाली के प्रयासों का समर्थन किया जाना चाहिए।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दुनिया के विभिन्न हिस्सों में बढ़ते तनाव का असर वैश्विक अर्थव्यवस्था और सुरक्षा पर भी पड़ता है। ऐसे समय में संवाद और कूटनीति ही समाधान का मार्ग है। उन्होंने दोहराया कि भारत अंतरराष्ट्रीय मंचों पर शांति, सहयोग और स्थिरता के लिए रचनात्मक भूमिका निभाता रहेगा।पीएम ने यह भी स्पष्ट किया कि विदेशों में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा भारत सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और उनके हितों की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।

Next Post

मिडिल ईस्ट युद्ध से भारत में महंगाई का बड़ा खतरा, होर्मुज स्ट्रेट बंद होने पर ₹105 के पार जा सकता है पेट्रोल, कच्चे तेल की कीमतों में भारी आग लगने की आशंका

Mon Mar 2 , 2026
नई दिल्ली | मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण भारतीय बाजारों में घबराहट का माहौल है। विशेषज्ञों का दावा है कि यदि युद्ध लंबा खिंचा, तो भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में ₹10 से ₹15 तक की भारी बढ़ोतरी हो सकती है। अनुमान है कि दिल्ली में पेट्रोल […]

You May Like