कलेक्टर ने लापरवाह शिक्षक को किया निलंबित

मऊगंज,  कलेक्टर मऊगंज संजय कुमार जैन ने सहायक शिक्षक रज्जन सिंह पटेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिये हैं.

श्री पटेल शासकीय हाई स्कूल पिड़रिया सेंगर में पदस्थ हैं. निलंबन अवधि में श्री पटेल का मुख्यालय बीईओ कार्यालय हनुमना रहेगा. उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जायेगा. श्री पटेल द्वारा स्कूल से बिना अनुमति अनुपस्थित रहने एवं अवैधानिक रूप से धरना प्रदर्शन में शामिल होने को गंभीर कदाचरण एवं अनुशासनहीनता मानते हुए निलंबन की कार्यवाही की गई है. कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी के प्रतिवेदन के आधार पर यह कार्यवाही की गई. शिकायत के बाद मामले की जांच की गई थी.

Next Post

दुबई के जेबेल अली औद्योगिक क्षेत्र में कई विस्फोट के बाद आग लगी

Wed Aug 5 , 2026
दुबई, 05 अगस्त (वार्ता) दुबई के जेबेल अली औद्योगिक क्षेत्र और बंदरगाह इलाके में बुधवार तड़के विस्फोटों के बाद भीषण आग लगने के बाद धुएं का गुबार उठता हुआ देखा गया। रिपोर्टों के मुताबिक जेबेल अली इलाके में करीब 20 मिनट के भीतर कम से कम सात धमाके सुने गये। […]

You May Like