इटारसी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश और साइबर सेल की तकनीकी सहायता से इटारसी थाना पुलिस ने वर्ष 2023 से 2025 के बीच गुम हुए सात मोबाइल फोन बरामद करने में सफलता हासिल की है। इनकी कुल कीमत लगभग 1,29,000 रुपए है। सभी मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए गए।
बरामद मोबाइलों में वनप्लस, वीवो, रेडमी, रियलमी और पोको कंपनियों के हैंडसेट शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि 17,000 और 22,000 रुपए कीमत के दो वनप्लस मोबाइल अर्जुन सोलंकी और रवीश चंद्र यादव को मिले। इसके अलावा 18,000 रुपए का वीवो राजेश सर को, 16,000 का रेडमी अश्वनी वर्मा को, तथा 30,000 और 15,000 रुपए कीमत के दो रियलमी मोबाइल ज्ञानेश्वर बासे और मुनेंद्र कुमार को सौंपे गए। 11,000 रुपए का पोको मोबाइल जीआरपी इटारसी को दिया गया। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक उपेंद्र दुबे व टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
