कूचबिहार, 15 मार्च (वार्ता) पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले के दिनहाटा कस्बे में शनिवार तड़के भीषण आग लगने से कम से कम 18 दुकानें जलकर राख हो गईं। अग्निशमन विभाग ने यह जानकारी दी।
विभाग ने कहा हालांकि, आग में किसी के हताहत होने की कोई रिपोर्ट सामने नहीं आयी है। आग आज तड़के 4:30 बजे के आसपास लगी।
उन्होंने कहा कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल कर्मियों के घंटे तक कड़ी मशक्कत की और अंतत: आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक 18 दुकानें जलकर राख हो गयी थी।
उत्तर बंगाल विकास मंत्री एवं दिनहाटा नगरपालिका के अध्यक्ष उदयन गुहा ने आग से प्रभावित बाजार का दौरा किया।
