भाजपा शासन में अपराधियों के हौसले बुलंदः सुरेन्द्र यादव

ग्वालियर: शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने महानगर में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था, बढ़ते अपराध, नशे के अवैध कारोबार तथा महिलाओं, बुजुर्गों और आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर भाजपा सरकार एवं पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर चिंता व्यक्त की हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और प्रशासन पूरी तरह निष्क्रिय एवं मूकदर्शक बना हुआ है।

अध्यक्ष यादव ने कहा कि ग्वालियर कभी अपनी सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक सौहार्द और सुरक्षित वातावरण के लिए जाना जाता था, लेकिन आज स्थिति यह है कि शहर में चोरी, लूट, हत्या, अवैध नशे का कारोबार, महिलाओं के साथ अपराध और संगठित आपराधिक गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। अपराधीतत्व खुलेआम कानून को चुनौती दे रहे हैं, जबकि पुलिस प्रशासन प्रभावी कार्रवाई करने में असफल साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज ग्वालियर में महिलाएं स्वयं को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं। बुजुर्गों में भय का वातावरण है और आम नागरिक रात तो दूर, दिन में भी असुरक्षा की भावना से ग्रस्त है। लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं ने जनता का पुलिस और प्रशासन पर से विश्वास कमजोर कर दिया है। भाजपा सरकार के तथाकथित सुशासन के दावे धरातल पर पूरी तरह विफल साबित हो रहे हैं।

Next Post

पुलिस के हत्थे चढ़ा चंदन पेड़ चोर गिरोह

Tue Jun 2 , 2026
सतना : जिले भर में चंदन के पेड़ काटकर चुरा ले जाने की बढ़ रही घटनाओं के बीच नागौद थाने की पुलिस ने गिरोह को गिरफ्तार करने का दावा किया है. पकड़े गए गिरोह के सदस्यों में 3 महिलाएं व 1 नाबालिग आरोपी शामिल है. इसी कड़ी में पुलिस द्वारा […]

You May Like