जबलपुर: रंग पंचमी एवं रमजान पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च कंट्रोल रूम से प्रारम्भ होकर ओमती चौक, मालवीय चौक, सुपर मार्केट गंजीपुरा होते हुये लार्डगंज थाना के सामने से घमंडी चौक, बड़ा फुहारा, कमानिया, सराफा चौक, कोतवाली थाना के सामने से होकर राजा रसगुल्ला, मिलौनीगंज, मछली मार्केट होते हुये गोहलपुर तिराहा में फ्लेग मार्च का समापन हुआ।
पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देशन पर निकले फ्लैग मार्च का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आयुष गुप्ता ने किया। इस दौरान सीएसपी ओमती सोनू कुर्मी, सीएसपी कोतवाली रीतेश कुमार शिव, रक्षित निरीक्षक जयप्रकाश आर्य एवं थाना प्रभारी ओमती राजपाल सिंह बघेल, थाना प्रभारी लार्डगंज नवल सिंह आर्य, थाना प्रभारी कोतवाली मानस द्विवेदी, थाना प्रभारी बेलबाग जितेन्द्र पाटकर एवं थाना प्रभारी गोहलपुर रीतेश पाण्डे अपने-अपने थानों के बल के साथ तथा आर.ए.एफ का बल मौजूद रहा।
