नेपाल से अब तक कुल 163 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया: विदेश मंत्रालय

नयी दिल्ली, 01 सितंबर (वार्ता) नेपाल में चलाये जा रहे राहत और बचाव अभियानों के तहत अब तक कुल 163 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। इसके अलावा, आज 151 भारतीय नागरिक चीन से रवाना होकर वापस आ चुके हैं।

विदेश मंत्रालय की ओर से जारी नवीनतम जानकारी के अनुसार, राहत अभियानों के तहत चिलिमे स्थित जलविद्युत सुरंगों में अपनी पकड़ मजबूत करने के बाद, भारतीय टनल बचाव दल को अत्यधिक सीमित स्थान, कठिन इलाके के कारण खासी चुनौतियों का सामना करना पड़ा है।

इन कठिनाइयों के बावजूद, नवीन तरीकों का उपयोग करते हुए बचाव दल सुरंग में और अधिक गहराई तक पहुंचने में सफल रहा है। सुरंग के अंदर फंसे किसी भी व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए यह अभियान कल भी जारी रहेगा।

इसी के साथ, भारत से भेजी गयी फॉरेंसिक टीम ने भी नेपाल के अपने समकक्षों के साथ समन्वय स्थापित कर अपने कार्यों का दायरा बढ़ाया है। यह टीम डीएनए परीक्षण और विश्लेषण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को अंजाम दे रही है, जिससे नेपाल में डीएनए नमूनों की जांच प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने में बड़ी मदद मिलेगी।

 

 

Next Post

लहराता ट्रक देख पुलिस ने रोका, नशे में मिला चालक, न्यायालय ने लगाया 10 हजार रुपए का जुर्माना

Tue Sep 1 , 2026
रतलाम/ नामली। महू-नीमच रोड पर पंचेड़ फांटे के पास सोमवार रात एक ट्रक को लहराते हुए चलता देखकर नामली पुलिस ने उसे रोक लिया। जांच में चालक विजय शराब के नशे में मिला। पुलिस ने उसके खिलाफ मोटर यान अधिनियम की धारा 185 के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश […]

You May Like