
उज्जैन। बाइक से जावरा जा रहे पुलिस कर्मी के साथ रास्ते में चार अज्ञात लोगों ने रास्ता रोक मारपीट कर दी। घायल पुलिस कर्मी को उपचार के लिए रात में चरक अस्पताल लाया गया।बताया जा रहा है कि पुलिस लाइन में पदस्थ पुलिस कर्मी बबलू पिता रामानंद रायपुरिया बाइक से जावरा जा रहा था। महिदपुर रोड के रास्ते से गुजरते समय उसे अज्ञात चार लोगों ने रोका और गाली गलौज करते हुए डंडे और पाइप से मारपीट करने लगे। पुलिस कर्मी सादी वर्दी में था। चारों लोग मारपीट करने के बाद मौके से भाग निकले। घायल पुलिस कर्मी की जानकारी महिदपुर रोड थाना पुलिस को लगी तो मौके पर पहुंची। घायल बबलू को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक केंद्र पहुंचाया गया जहां से उज्जैन चरक अस्पताल भेजा गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस कर्मी से मारपीट का एक मामला महिदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम महू में हुआ। रविवार सोमवार डायल 112 पर इवेंट मिलने पर आरक्षक राजेश चौडिया और पायलेट मौके पर पहुंचे थे। जहां लोगों की भीड़ को हटाने के दौरान आरक्षक के साथ रमेश, भंवर, जीवन और एक महिला ने एकमत होकर आरक्षक पर पथराव कर दिया। चोंट लगने पर आरक्षक घायल हो गया। महिदपुर थाना पुलिस ने आरक्षक की शिकायत पर शासकीय कार्य में बाधा डालने का प्रकरण दर्ज किया है।
