शिवपुरी का बालाजी मैरिज गार्डन सील, ऋषि गार्डन ने जमा कराए 4.50 लाख

शिवपुरी:नगर पालिका ने मैरिज गार्डनो पर बड़ी कार्रवाई की है। सीएमओ ईशांक धाकड़ की टीम ने मौके पर पहुंचकर ऋषि मैरिज गार्डन पर बकाया राशि की जांच की, जहां 4.50 लाख रुपए की राशि जमा की गई। 1 लाख रुपए मौके पर और 3.50 लाख रुपए चेक के माध्यम से जमा किए गए। वहीं बालाजी मैरिज गार्डन को नियमों के उल्लंघन पर सील कर दिया गया।

सीएमओ ईशांक धाकड़ ने बताया कि उन्होंने जब ऋषि मैरिज गार्डन पर पड़ताल की तो वहां बकाया राशि जमा करने को कहा गया। मौके पर ही एक लाख रुपए जमा करने के बाद 3:50 लाख रुपए की चेक राशि जमा की। वहीं युवराज पैलेस पर जगह अधिक नहीं मिली, टीम नोटिस देकर चली आयी।

Next Post

समय मत गंवाओ सिंहस्थ के मद्देनजर एक-एक मिनट कीमती : संजय शुक्ला

Sun Mar 2 , 2025
उज्जैन: हम सबको सिंहस्थ के लिए जुटना होगा, महाकुंभ की तैयारी के लिए एक-एक मिनट कीमती है। सभी योजनाओं के लिए हमें विशेष प्रयास करना होंगे। यह बात उज्जैन आए अपर मुख्य सचिव संजय शुक्ला ने अधिकारियों से चर्चा में कहीं।अपर मुख्य सचिव संजय शुक्ला शनिवार को सिहस्थ 2028 के […]

You May Like

Play sound