ओंकारेश्वर: नाबालिग आदिवासी बच्ची का अपहरण, तेलंगाना से पकड़ा आरोपी

ओंकारेश्वर, ओंकारेश्वर के समीप स्थित आदिवासी ग्राम जिलार से एक नाबालिग बच्ची का अपहरण कर ले जाने वाले आरोपी को मांधाता पुलिस ने तेलंगाना से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस बच्ची को सकुशल ओंकारेश्वर लेकर आई है।

 

मांधाता पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक बच्ची को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। जांच में युवक के तेलंगाना में छिपे होने की सूचना मिली।

 

सूचना मिलते ही एसआई चेतना मैडम के नेतृत्व में पुलिस टीम तेलंगाना पहुंची और दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। टीम बच्ची को साथ लेकर ओंकारेश्वर लौटी। आरोपी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया गया है।

 

इस मामले में पुलिस अधीक्षक खंडवा अगम जैन ने आरोपी की गिरफ्तारी पर 5000 रुपये का इनाम घोषित किया था।

 

पुलिस का कहना है कि बच्ची को परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

Next Post

वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी जी की जयंती पर जटाशंकर में श्रद्धांजलि व माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित

Wed Aug 19 , 2026
दमोह। 1857 की महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी जी की जन्म जयंती के पावन अवसर पर अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा के तत्वावधान में जटाशंकर, दमोह स्थित वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी जी की प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि व माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। […]

You May Like