
कटनी। जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने तथा प्रशासनिक कार्यों के सुगम संचालन के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने पुलिस महकमे में फेरबदल किया है। एसपी कार्यालय से जारी आदेश के तहत जिले के विभिन्न थानों, चौकियों और रक्षित केंद्र में पदस्थ कुल 15 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की नई पदस्थापना की गई है।
जारी आदेश के अनुसार, थाना कोतवाली में पदस्थ उप निरीक्षक कुलदीप सिंह को अब चौकी प्रभारी सिलौंडी की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि वर्तमान में सिलौंडी चौकी प्रभारी रहे उप निरीक्षक अनिल पाण्डेय को थाना कोतवाली पदस्थ किया गया है। इसके अलावा सउनि अनुराग पाठक को थाना बहोरीबंद से स्थानांतरित कर थाना अजाक भेजा गया है।
प्रधान आरक्षक स्तर पर हुए बदलाव
तबादला सूची में कई प्रधान आरक्षकों के कार्यक्षेत्र भी बदले गए हैं। थाना बहोरीबंद में पदस्थ प्र०आर०-414 भोला गुप्ता और प्र०आर०-12 रमेश सिंह को रक्षित केन्द्र कटनी भेजा गया है। वहीं, रक्षित केन्द्र कटनी से कार्य०प्र०आर० 80 अमित कुमार शुक्ला को थाना बहोरीबंद तथा का०प्र०आर०-850 अतुल कुमार अग्रहरि को थाना बड़वारा में पदस्थ किया गया है। इसी क्रम में थाना अजाक कटनी से प्र०आर०-52 ब्रजनंदन सिंह को थाना बहोरीबंद और थाना बड़वारा से का०प्र०आर० 278 आरिफ हुसैन को थाना माधवनगर भेजा गया है।
आरक्षकों की नवीन पदस्थापना
आदेश के तहत आरक्षक-564 मोहित साहू को थाना बहोरीबंद से रक्षित केन्द्र कटनी और आरक्षक-591 गौरी शंकर को थाना बड़वारा से रक्षित केन्द्र कटनी स्थानांतरित किया गया है। थाना माधवनगर में पदस्थ दो आरक्षकों का भी तबादला हुआ है, जिनमें आरक्षक-277 लोकेन्द्र सिंह को थाना बड़वारा तथा आरक्षक-22 मणि सिंह बागरी को चौकी बिलहरी भेजा गया है। इसके अतिरिक्त रक्षित केन्द्र कटनी में पदस्थ आरक्षक-800 बददेश सस्तीया को थाना बहोरीबंद में नई पदस्थापना दी गई है, जबकि थाना बड़वारा के आरक्षक चालक शिव प्रकाश तिवारी को रक्षित केन्द्र कटनी बुलाया गया है।
विभागीय आदेश में सभी संबंधित अधिकारी व कर्मचारियों को प्रशासनिक कार्य के सुगम संचालन हेतु तत्काल प्रभाव से अपनी नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
