बैतूल। कम बारिश और जल स्रोतों के सूखने से जल संकट गहराने लगा है। पानी की बर्बादी, पाइपलाइन लीकेज और वाटर हार्वेस्टिंग के इंतजामों की कमी ने चिंता बढ़ा दी है।
शहर के करीब 95 प्रतिशत घरों में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम नहीं होने की बात सामने आई है। वहीं, कई जगह पाइपलाइन लीकेज और खुली टोटियों से पानी बर्बाद हो रहा है।
जल संकट को देखते हुए नगर पालिका ने 25 नवंबर से शहर में दो दिन के अंतराल पर पानी की सप्लाई शुरू कर दी है। आशंका है कि गर्मी आने पर हालात और बिगड़ सकते हैं। ऐसे में जल संरक्षण और पानी की बर्बादी रोकना बड़ी चुनौती बन गया है।
