सीधी का जनजातीय गांव बकवा बनेगा पर्यटन का नया केंद्र, देसी ठाठ, लोकनृत्य और होमस्टे से सैलानियों को लुभाएंगे ग्रामीण

सीधी। मध्यप्रदेश के सीधी जिले का जनजातीय पर्यटन ग्राम बकवा अब अपनी पारंपरिक संस्कृति, लोकनृत्य और देसी अंदाज से सैलानियों को आकर्षित करने की तैयारी कर रहा है। यहां आने वाले पर्यटकों को गांव की जीवनशैली, खान-पान, लोक परंपराओं और किस्से-कहानियों से रूबरू कराया जाएगा।

इस पहल के तहत मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड की ओर से ग्रामीणों को पांच दिवसीय विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें होमस्टे संचालन, पर्यटकों के आतिथ्य सत्कार और पर्यटन से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी दी जा रही है।

इसका उद्देश्य बकवा की जनजातीय संस्कृति और पारंपरिक जीवनशैली को पर्यटन से जोड़ना है। इससे पर्यटकों को ग्रामीण परिवेश का अनुभव मिलेगा, वहीं स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और आय के नए अवसर भी पैदा होंगे। इस पहल के जरिए ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने और गांव को पर्यटन के नए केंद्र के रूप में विकसित करने की कोशिश की जा रही है।

Next Post

गन्ने का समर्थन मूल्य 600 रुपये करने की मांग पर नरसिंहपुर में 300 किसान सड़क पर उतरे 

Thu Nov 26 , 2026
नरसिंहपुर। गन्ने का समर्थन मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन तेज हो गया है। गुरुवार को टट्टा पुल के पास करीब 300 किसानों ने धरना देकर अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। इस आंदोलन में आठ किसान संगठनों के सदस्य शामिल हैं। […]

You May Like