कलेक्टर ने की रक्तदाताओं से भेंट, बढ़ाया हौसला 

जबलपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिन से चलाये जा रहे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती को समापन पर नगर निगम द्वारा घण्टाघर के समीप स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस सांस्कृतिक एवं सूचना केंद्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने शिविर स्थल पहुँचकर रक्तदाताओं से भेंट की और उनका हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार, जिला पंचायत के सीईओ अभिषेक गहलोत एवं सीएमएचओ डॉ संजय मिश्रा भी मौजूद थे।

Next Post

बरगी बांध से जल निकासी बढ़ेगी, नर्मदा घाटों पर 5 फुट पानी की होगी बढ़ोत्तरी 

Thu Oct 2 , 2025
जबलपुर। रानी अवंति बाई लोधी सागर परियोजना बरगी बांध का जल स्तर आज गुरुवार दोपहर 12 बजे 422.90 मीटर आंका गया। वर्तमान में बांध की जल उपयोगी क्षमता 101.16 प्रतिशत है और बांध में पानी की आवक 794 क्यूमेक है। बांध के जलस्तर को नियंत्रित करने आज गुरुवार 02 अक्टूबर […]

You May Like