ग्वालियर: देश का बजट वित्तमंत्री श्रीमति निर्मला सीतारमण द्वारा आज रविवार, 1 फरवरी को संसद में प्रस्तुत किया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ता सामूहिक रूप से आज प्रातः 10.45 बजे, जीवाजी क्लब लॉन पर बड़ी एलईडी स्क्रीन पर वित्तमंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट का सीधा प्रसारण देखेंगे।
इस अवसर पर विशेष रूप से भाजपा महाराष्ट्र के सह प्रभारी जयभान सिंह पवैया, म.प्र. शासन के मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता, जिला पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
