गौमांस से भरी इनोवा कार पुलिस ने पकड़ी

भोपाल।राजधानी में गौमांस तस्करी का गंभीर मामला सामने आया है. शनिवार को तड़के करीब 4 बजे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गौमांस से भरी इनोवा कार को 10 नंबर इलाके में पकड़ा. अपने पीछे आ रहे वाहन को बिना साइड़ दिए वाहन चालक रफ्तार में आगे बढ़ रहा था. कार्यकर्ताओं ने आरोपी का पीछा करते हुए पकड़ कर उसे पुलिस के हवाले भी कर दिया. पुलिस इस मामले में आरोपी ड्राइवर से पूछताछ करने में जुटी है. बजरंग दल भोपाल के जिला अध्यक्ष मोहित सोनी ने बताया कि दशहरा पर्व के दौरान दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन किया जा रहा है. ऐसे में असमाजिक तत्व घात लगाकर घृणित कार्य में लिप्त हैं. सोनी ने बताया कि दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान जानकारी सामने आई कि एक इनोवा कार में गौमांश लेकर जाया जा रहा है. जिसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता एकजुट हुए और कार का पीछा करते हुए उसे पकड़ा गया. मोहित सोनी ने बताया कि आरोपी ड्रायवर से जब गौमांस के बारे में पूछ गया तो वह कुछ भी बताने में आऩाकानी कर रहा था. कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने एक अन्य आरोपी रेहान के नाम की चर्चा की. आरोपी ने कार्यकर्ताओं को बताया कि 6 गायों की हत्या कर उनके मांस की तस्करी की जा रही थी. जिसका वजन करीब 5 क्विंटल तक बताया गया. उसने बताया कि रेहान नाम के व्यक्ति ने गौमांस एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के लिए उसे 500 रूपए नगद दिए थे. आरोपी ने यह स्पष्ट नहीं किया कि वह कहां से गौमांस लेकर आ रहा था और कहां उसे पहुंचाना था. जिला अध्यक्ष मोहित सोनी ने बताया कि मामले की शिकायत के बाद पुलिस की अनुमति लेते हुए गौमांस को दफनाया गया है. आरोपी ड्राइवर को हबीबगंज थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है. आरोपी की कार को पुलिस ने जब्त कर लिया है. आरोपी से पुलिस की पूछताछ जारी है.

Next Post

ऊषा केवट बनी निर्विरोध सरपंच

Sat Oct 4 , 2025
टीकमगढ़। टीकमगढ़ जिले की ग्राम पंचायत मोहनगढ़ में शनिवार को ऊषा केवट को निर्विरोध सरपंच चुना गया। यह चयन 20 पंचों की मतदान प्रक्रिया के माध्यम से हुआ, जिसमें सभी ने ऊषा पत्नी किशन केवट के नाम पर सहमति जताई। उन्हें अगले छह महीने के लिए सरपंच नियुक्त किया गया […]

You May Like

मनोरंजन