संवेदनशील इलाकों में पुलिस और आरएएफ ने किया पैदल मार्च

इंदौर. कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा का विश्वास मजबूत करने के लिए अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में इंदौर पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) ने संयुक्त पैदल मार्च किया. मार्च के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल ने पैदल भ्रमण कर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई.
एडीसीपी जोन 4 दीशेष अग्रवाल और एसीपी अन्नपूर्णा शिवेंदु जोशी के मार्गदर्शन में हुए मार्च का उद्देश्य असामाजिक तत्वों को कानून-व्यवस्था के प्रति सख्त संदेश देना और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करना था. पुलिस की ओर से संवेदनशील इलाकों में निगरानी और प्रभावी उपस्थिति के जरिए अपराधों पर अंकुश लगाने की पहल की गई.

Next Post

धन्य जैन ने न्यायपालिका से जुड़े मामले पर उठाए सवाल

Fri Oct 23 , 2026
जबलपुर। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष धन्य कुमार जैन ने उच्चतम न्यायालय में अपने विरुद्ध चल रहे आपराधिक अवमानना प्रकरण को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। अपनी शिकायत में उन्होंने न्यायपालिका के वरिष्ठ पदाधिकारियों और बार काउंसिल ऑफ इंडिया की भूमिका पर सवाल उठाते हुए राष्ट्रपति […]

You May Like