सिंगरौली:ग्राम पंचायत नौढ़िया गोरबी बाजार में घायल बंदरिया अपने बच्चे के साथ दो दिन से तड़प रही है, लेकिन उसका उपचार कहीं नहीं हो पा रहा। ग्रामीणों ने कई बार म.प्र. पशु चिकित्सा एंबुलेंस सेवा 1962 और वन विभाग गोरबी से मदद मांगी, लेकिन दोनों विभाग एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालते रहे।
वन विभाग ने कहा कि लाल बंदर उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आते और यह पंचायत का मामला है। वहीं पंचायत ने भी कोई कार्रवाई नहीं की। नतीजतन, घायल बंदरिया सड़कों पर पड़ी दर्द से कराह रही है, जिससे ग्रामीणों में दोनों विभागों की उदासीनता को लेकर रोष फैल गया है।
