धमकी देकर छात्रा से किया दुष्कर्म, मामला दर्ज 

शाजापुर।एक नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. यह घटना 4 अक्टूबर शनिवार को दोपहर करीब 3.30 बजे हुई है. छात्रा अपने घर से ट्यूशन जाने के लिए निकली थी, लेकिन आरोपित युवक ने उसे किसी बहाने से अपनी बाइक पर बैठाया और उसके साथ दुष्कर्म किया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, जिसकी तलाश की जा रही है. जानकारी के अनुसार आरोपी हशीर उर्फ अलाउद्दीन ने छात्रा को किसी बहाने से अपनी बाइक पर बैठाया और उसे अपने साथ ले गया. इसके बाद वह छात्रा को चीलर बांध के पास खेत में बनी एक झोपड़ी में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया. छात्रा के विरोध करने पर आरोपी ने उसका मुंह दबाकर जान से मारने की धमकी दी और शादी का दबाव बनाया. इसी दौरान झोपड़ी का मालिक और एक अन्य व्यक्ति वहां आते दिखे तो आरोपी हशीर उर्फ अल्लाउद्दीन मौके से भाग गया. झोपड़ी मालिक धर्मेंद्र प्रजापति और पंकज भिलाला ने छात्रा से बात की और उसके पिता से मोबाइल पर संपर्क करवाया. परिजन छात्रा को लेकर कोतवाली थाने पहुंचे. कोतवाली थाना प्रभारी संतोष वाघेला ने बताया कि पुलिस ने आरोपी हशीर उर्फ अल्लाउद्दीन के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.

Next Post

भक्तों को महाकाल का लड्डू प्रसाद क्यूआर कोड से मिलेगा

Sun Oct 5 , 2025
उज्जैन। भक्तों को अब बाबा महाकाल का प्रसाद क्यूआर कोड से भी मिल सकेगा। श्रद्धालुओं को इसके लिए ऑनलाइन पेमेंट करना होगा। मंदिर प्रबंध समिति ने अपने सभी प्रसाद काउंटरों पर ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा करने जा रही है। वर्तमान में भक्तों को काउंटरों से नकद राशि देकर प्रसाद खरीदना […]

You May Like