मर्सिडिज-बेंज ने जीएलई और जीएलएस के नाइट एडिशन पेश किये

पुणे, 21 मई (वार्ता) लग्जरी कार निर्माता मर्सिडिज-बेंज ने गुरुवार को जीएलई और जीएलएस के नाइट एडिशन बाजार में उतारने की घोषणा की।

ये दोनों विशेष और लिमिटेड-सीरीज मॉडल हैं, जिनमें कंपनी की सबसे अधिक बिकने वाली लग्ज़री एसयूवी रेंज जीएलई और जीएलएस को एक अलग लुक और विशेष इंटीरियर के साथ पेश किया गया है।

नाइट एडिशन जीएलएस 450 की एक्स-शोरूम कीमत 1.41 करोड़ रुपये और नाइट एडिशन जीएलएस 450डी की कीमत 1.43 करोड़ रुपये रखी गयी है।

नाइट एडिशन जीएलई 300डी की एक्स-शोरूम कीमत 1.05 करोड़ रुपये और जीएलई 450 की कीमत 1.14 करोड़ रुपये है।

कंपनी ने बताया कि ये ‘नाइट एडिशन’ ऐसे विशेष कॉन्फ़िगरेशन में उपलब्ध होंगे, जो किसी भी मानक संस्करण से अलग हैं। यह एक वैश्विक लिमिटेड सीरीज़ का हिस्सा है और विभिन्न बाजारों में सीमित संख्या में पेश किया जायेगा, जिससे इसकी विशिष्टता और कलेक्टर अपील और बढ़ जाती है।

दोनों मॉडल में डार्क एक्सटीरियर डिजाइन दिया गया है, जो दो रंग विकल्पों — ऑब्सिडियन ब्लैक और अल्पाइन ग्रे — में उपलब्ध है। अल्पाइन ग्रे केवल नाइट एडिशन सीरीज़ के लिए है, जिससे ग्राहकों को अधिक खास और अलग विकल्प मिलता है। दोनों मॉडलों में हेड-अप डिस्प्ले मानक फीचर के रूप में दिया गया है।

 

 

Next Post

लू के चलते नैनीताल, चंपावत में स्कूलों के समय में किया गया बदलाव

Thu May 21 , 2026
नैनीताल, 21 मई (वार्ता) उत्तराखंड में भीषण गर्मी और लू के मद्देनजर कई जिलों में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। नैनीताल और चम्पावत जिला प्रशासन ने बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विद्यालयों को अर्द्धदिवसीय संचालित करने के आदेश जारी किए हैं। इससे पहले ऊधमसिंह […]

You May Like