हवाई फायरिंग करने वालों के खिलाफ प्रकरण दर्ज

रेहटी/ सलकनपुर. रेहटी थाना अंतर्गत ग्राम बाबरी में बीती रात हवाई फायरिंग करने का मामला सामने आया है. जिस पर पुलिस ने नाव चालक आरोपी एवं साथी दो लोगों के खिलाफ रेहटी थाने में एफआईआर दर्ज कर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को फरियादी अलका जादोनी पति रामकृष्ण जादोनी उम्र 24 वर्ष ने रेहटी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई कि ग्राम बाबरी में दोनों पति-पत्नी नाव में बैठकर उसे पर जाने के लिए घाट पर पहुंचे तो नाव चालक भीम सिंह ने जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली गलौज की और कहा कि मेहतर जाति के लोगों को मैं नाव में नहीं बैठाता. जिसको लेकर दोनों के बीच कहा सुनी हुई. तभी डिमवर निवासी गौरव साहू ने डराने के लिए अपनी गाड़ी से पिस्तौल निकाल कर दो हवाई फायरिंग की और जान से मारने की धमकी दी. फरियादी की शिकायत पर रेहटी पुलिस ने आरोपी भीम सिंह गौरव साहू एवं सौरव साहू निवासी दिमावर पर बीएनएस की धारा 294 बी, 115 (2) 351(3) एवं 125 सहित एससी एसटी एक्ट के तहत जाति सूचकगाली गलौज करने व जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज करते हुए कार्रवाई की गई है. बताया जाता है कि यहां आए दिन ग्रामीणों को रेत माफिया द्वारा धमकाया जाता है.

 

Next Post

साइकिल मिलने से बेटियों के सपनों को मिलेगी रफ्तार: विधायक

Sat Nov 29 , 2025
आष्टा। विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने क्षेत्र के ग्राम रूपेटा,खड़ी हाट, फूडरा के विद्यालयों में विद्यार्थियों को निशुल्क सायकल वितरण करते हुए कहा कि इस योजना से बेटियों को नई रफ्तार ओर उनके नये सपनों की नई उड़ान भरने का सुअवसर मिला है. शुक्रवार को विधायक द्वारा आष्टा विधानसभा के शासकीय […]

You May Like