साइकिल मिलने से बेटियों के सपनों को मिलेगी रफ्तार: विधायक

आष्टा। विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने क्षेत्र के ग्राम रूपेटा,खड़ी हाट, फूडरा के विद्यालयों में विद्यार्थियों को निशुल्क सायकल वितरण करते हुए कहा कि इस योजना से बेटियों को नई रफ्तार ओर उनके नये सपनों की नई उड़ान भरने का सुअवसर मिला है.

शुक्रवार को विधायक द्वारा आष्टा विधानसभा के शासकीय हाई स्कूल,हायर सेकेंड्री, मिडिल स्कूलों के छात्र छात्राओं को साइकिल वितरित की गई, जिससे अब खास कर बेटियों के लिए स्कूल आना पहले से और भी सुगम व आसान होगा. उनके लिये उच्च शिक्षा की राह ओर आसान होगी । विधायक ने कहा कि एक समय पहले एक गांव से दूसरे ग्राम जाने के बालिकाओं के लिये कोई साधन नही होने के कारण वे अपने ग्राम के स्कूल में ही पढ़ाई कर पाती थी,उच्च पढ़ाई के लिये दूसरे ग्राम जाने के लिये साधन के अभाव में वे पढ़ाई में आगे नही जा पाती थी. भाजपा की सरकार जब आई तब बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिये, बालक भी ओर आगे पढे,सब आगे बढ़े के लिए सरकार ने सायकल वितरण योजना शुरू की.

इस अवसर पर विद्यार्थियों के साथ सभी पालकों से विधायक ने आव्हान किया कि वे स्कूल परिसर में,घर आंगन में,खेत पर एक पेड़ मां के नाम जरूर लगाएं,जब भी खरीदी करने जाएं तो स्वदेशी वस्तुएं ही खरीदें. इस मौके पर जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि सोनू गुणवान, भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह ठाकुर,सुनील आर्य, जयसिंह ठाकुर, अजबसिंह राजपूत, ज्ञानसिंह ,धर्मसिंह आर्य, मनोहर सिंह, विष्णु परमार, वीरेन्द ्रसिंह ठाकुर, राकेश राठी, शंकर लाल बालोदिया, जितेन्द्र सोलंकी, रमेशचंद्र वर्मा, मेहरबान सिंह ठाकुर, नरेन्द्रसिंह, भरतसिंह ठाकुर आदि उपस्थित थे.

 

Next Post

वीआईटी प्रबंधन ने नगर परिषद के नोटिसों की अनदेखी कर 42.40 लाख का जुर्माना भी नहीं भरा

Sat Nov 29 , 2025
सीहोर। मंगलवार को वीआईटी कैंपस में छात्रों के हंगामे के बाद प्रबंधन की मनमानी का एक और बड़ा मामला सामने आया है. मध्य प्रदेश सरकार के नगरीय प्रशासन विभाग के तहत आने वाली नगर परिषद कोठरी द्वारा बार-बार भेजे जा रहे नोटिसों को वीआईटी प्रबंधन लगातार नजर अंदाज कर रहा […]

You May Like