पेट्रोल पंप डकैती: आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, दो दिन रिमांड पर आरोपी

जबलपुर/मंडला। मनेरी स्थित अतुलित फिलिंग सेंटर पेट्रोल पंप पर बीते 9 अगस्त की रात हुई 93,875 रुपए की डकैती की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को जबलपुर में दबिश देकर गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी बरेला, भूकंप कॉलोनी, गढ़ा में फरारी काट रहे थे। आरोपियों की पुलिस टीम गिरफ्तार कर मंडला ले गई जहां उन्हें कोर्ट में पेश कर दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है । पकड़े गए आरोपियों से 50 हजार नगद और डकैती में प्रयुक्त की गई स्कॉर्पियों को जब्त कर लिया है। जबकि अन्य 3 आरोपी फरार है जिनकी तलाश जारी है।

विदित हो कि बीजाडांडी थाना क्षेत्र के मनेरी अतुलित फिलिंग सेंटर पेट्रोल पंप पर 9 व 10 अगस्त की दरम्यिानी रात अज्ञात नकाबपोश बदमाशों द्वारा कर्मचारियों को हथियारों से भयभीत कर 93,875 रूपए नगद लूटकर फरार हो गए थे। बीजाडांडी चौकी मनेरी में डकैती समेत अन्य धाराओं क तहत प्रकरण दर्ज किया गया था।

आठ टीमें हुई थी गठित

ड कैती की गुत्थी सुलझाने के लिए 8 विशेष पुलिस टीमें गठित की गई थी जिसमें 40 से अधिक अधिकारी- कर्मचारियों को शामिल किया गया था। पुलिस टीमों ने घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्र का सूक्ष्म निरीक्षण कर भौतिक साक्ष्यए संभावित मार्ग, तकनीकी साक्ष्य एवं पेट्रोल पंप कर्मचारियों के कथनों का विश्लेषण किया। आरोपियों के हुलिये, पहनावे एवं गतिविधियों के आधार पर संभावित संदिग्धों को चिह्नित कर उनकी पहचान की।

क्लू मिलते ही छापेमारी

पुलिस टीमों को जैसे ही क्लू मिला टीमों ने एक साथ जबलपुर के बरेला, भूकम्प कॉलोनी एवं मेडिकल कॉलेज क्षेत्र में छापेमारी की। जिसके बाद आरोपी अमित झारिया निवासी मनेरी, पवन झारिया निवासी भूकम्प कॉलोनी मेडिकल कॉलेज, सौरभ शर्मा निवासी भूकम्प कॉलोनी मेडिकल कॉलेज, शिवम श्रीपाल निवासी पुरवा गढ़ा को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की निशानदेही से 50, 500 रूपए नगद एवं स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक एमपी. 20 जेड एक्स 1968 जब्त किया गया। पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।

Next Post

श्रीकृष्णा वर्मा एवं सुनील कुशवाह ने साथियों सहित थामा कांग्रेस का हाथ

Sun Aug 16 , 2026
ग्वालियर। कांग्रेस भवन शिंदे की छावनी पर समाजसेवी श्रीकृष्णा वर्मा, सुनील कुशवाह सहित उनके साथियों ने युवा कांग्रेस नेता मानवेन्द्र सिंह तोमर के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीर […]

You May Like