इच्छापुर-इंदौर सिक्स लेन: घाटों की टनल टेस्टिंग के लिए शुरू

ओंकारेश्वर। इच्छापुर से इंदौर तक बन रहे सिक्स लेन रोड पर घाट सेक्शन खत्म करने के लिए बनी टनल को टेस्टिंग के लिए आवागमन हेतु शुरू किया गया है।

पहाड़ों के नीचे बनी इस टनल से घाट सेक्शन समाप्त हो गया है। पहले घाटों पर आए दिन दुर्घटनाएं और लंबे-लोडेड ट्रालों के फेल होने से जाम की स्थिति बनती थी, अब बड़े वाहनों की आवाजाही आसान होगी।

इच्छापुर से सनावद तक सिक्स लेन बन चुका है, सनावद से इंदौर का कार्य तेजी से चल रहा है। टनल में अंतिम चरण का कार्य जारी है।

करीब 200 किमी के इस मार्ग पर पहले 5-6 घंटे लगते थे, अब सफर 3 घंटे में पूरा होगा। सिंहस्थ 2028 को देखते हुए यह मार्ग दिसंबर 2027 तक तैयार होने की संभावना है।

Next Post

मिशिगन में जीत के साथ अब्दुल अल-सैय्यद अमेरिकी सीनेट के लिए निर्वाचित होने वाले पहले मुस्लिम बने

Wed Nov 4 , 2026
वाशिंगटन, 04 नवंबर (वार्ता) डेमोक्रेटिक उम्मीदवार अब्दुल अल-सैय्यद ने मिशिगन में मंगलवार को हुए कड़े मुकाबले में रिपब्लिकन पार्टी के पूर्व सांसद माइक रोजर्स को हराकर इतिहास रच दिया। अमेरिकी मीडिया के अनुसार, वह अमेरिकी सीनेट के लिए निर्वाचित होने वाले पहले मुस्लिम बन गए हैं। चिकित्सक और सार्वजनिक स्वास्थ्य […]

You May Like