बांग्लादेश में हिंदू युवक की निर्मम हत्या से हिंदू समाज में आक्रोश, कई जगह प्रदर्शन

ग्वालियर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ग्वालियर विभाग द्वारा बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपु चंद्रदास की भीड़ द्वारा की गई निर्मम हत्या के विरोध में हज़ीरा चौराहा और महाराज बाड़े पर उग्र प्रदर्शन का आयोजन किया गया। मुख्य रूप से प्रांत उपाध्यक्ष पप्पू वर्मा, विभाग मंत्री मुकेश गुप्ता, प्रांत मिलन संयोजक मनोज रजक, विभाग सयोजक हरि सेंगर रहे,बजरंग दल के प्रांत साप्ताहिक मिलन प्रमुख ने कहा कि बांग्लादेश में कथित ईशनिंदा के आरोपों के बाद इस जघन्य घटना को अंजाम दिया गया। दीपु चंद्र दास ने यह लिखा था कि सभी भगवान अलग-अलग नामों से एक ही हैं। इसे ईशनिंदा करार दिया गया और इसी कारण उसे जिंदा जला दिया गया। ऐसी सोच अत्यंत खतरनाक है, क्योंकि यह भारत में धर्मनिरपेक्षता की बुनियाद को ही चुनौती देती है। स्वयं को धर्मनिरपेक्ष बताने वाली शक्तियाँ, अंतरराष्ट्रीय मीडिया के कुछ वर्ग और विश्वभर के मानवाधिकार मंच इस मुद्दे पर पूरी तरह मौन क्यों हैं। निर्वासित बांग्लादेशी लेखिका एवं मानवाधिकार कार्यकर्ता तस्लिमा नसरीन ने सार्वजनिक रूप से बताया है कि दीपु चंद्र दास पर झूठा ईशनिंदा का आरोप लगाया गया था और पुलिस संरक्षण में होने के बावजूद उसे छोड़ दिया गया। विहिप बजरंग दल का मांनना है कि यह बांग्लादेश में कानून के शासन के पूर्ण और जानबूझकर हुए पतन तथा राज्य की गंभीर जिम्मेदारी से पलायन को दर्शाता है। विहिप ने प्रांत उपाध्यक्ष पप्पू वर्मा ने कहा कि बांग्लादेश इस समय अनिश्चितता, अराजकता और कानूनविहीनता के गंभीर दौर से गुजर रहा है। विभाग सयोजक हरि सेंगर ने जोर देकर कहा कि यह स्थिति पूरी दुनिया के लिए गंभीर चिंता का विषय है। इस प्रदर्शन में प्रांत उपाध्यक्ष पप्पू वर्मा, मुकेश गुप्ता, मनोज रजक, हरि सेंगर, जगदीश चौहान, भारत पाठक, रामनारायण राठौर, संजू राठौर, राजू गोस्वामी, दीपक माझी सहित जिला समिति, प्रखंडों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next Post

बंगलादेश में हिंदुओं की हत्या के मामलों की भारत ने निंदा की

Fri Dec 26 , 2025
नयी दिल्ली, 26 दिसंबर (वार्ता) भारत ने बंगलादेश में हिंदू समुदाय के एक और व्यक्ति की हत्या की निंदा करते हुए कहा है कि घटना में शामिल अपराधियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई की जानी चाहिए। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने यहां शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा कि भारत […]

You May Like