अज्ञात कारणों से एक की मौत  

 

उमरिया। जिले के इंदवार थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव शुक्रवार को कुसमहा में मिला। कुसमहा खुर्द में मिले शव की पहचान जीवन बैगा (52) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक जीवन शराब के नशे में था और वह अपने घर नहीं लौटा। सुबह उसका शव मिलने की सूचना मिली। घटना की जानकारी मिलते ही इंदवार पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एएसपी प्रतिपाल सिंह ने बताया कि मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट हो पाएगी।

Next Post

पंचायत सचिव के निलंबन का आदेश निरस्त

Sat Mar 29 , 2025
जबलपुर। हाईकोर्ट के जस्टिस संजय द्विवेदी की एकलपीठ ने रीवा जिले की ग्राम पंचायत करहिया के ग्राम सचिव को जिला पंचायत सीईओं द्वारा निलंबित किये जाने के आदेश को निरस्त कर दिया है। यह मामला ग्राम सचिव रामयस साकेत की ओर से दायर किया गया था। जिनकी ओर से अधिवक्ता […]

You May Like